नर्सों की प्रस्थिति भूमिका निष्पादन एवं व्यवसायिक नैतिकता The Status, Role Performance and Occupational Ethics of Nurses
This ebook may not meet accessibility standards and may not be fully compatible with assistive technologies.
चिकित्सा का समाजशास्त्र व्यावसायिक समाजशास्त्र की एक शाखा है जिसके अन्र्तगत व्यावसायों समाजशास्त्रीय दृष्टि से व्याख्या एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है। विगत दिवसों में व्यावसायिक समाज शास्त्र तथा इससे संबंधित विभिन्न पक्षों पर सैद्धान्तिक दृष्टि से तो बहुत कुछ लिखा गया है किन्तु इस क्षेत्र में आनुभाविक अनुसंधानों का अभाव रहा है। भारतीय तथा विदेशी समाजशास्त्रीयों द्वारा इस दिशा में कतिपय आनुभाविक अध्ययन सम्पन्न किये गये हैं किन्तु उनका कलेवर पर्याप्त नहीं है। व्यवसायिक समाजशास्त्र में नर्सिंग व्यवसाय पर तो अनुभाविक अध्ययनों का नितान्त अभाव है। औषधीशास्त्र में डाॅक्टर की ही भाॅंति रोगी की देखभाल एवं संेवा सुश्रुषा में नर्सों की भूमिका भी एक अहम स्थान रखती है। डाॅक्टर की भूमिका रोग का परीक्षण तथा उपचार तक सीमित है जबकि रोगी की देखभाल तथा उनको मनोवैज्ञानिक संतोष प्रदान करने में नर्सों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। कारण यह है कि केवल दवा से ही रोग का निदान नहीं होता। रोगी को ठीक करने के लिए भावनात्मक संवेदनशीलता की महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है। जिसकी पूर्ति रोगी के संदर्भ में नर्सों द्वारा की जाती है। इस संदर्भ में नर्सों द्वारा दोहरी भूमिका का निर्वाह किया जाता है। एक भावनात्मक भूमिका और दूसरी साधक भूमिका।
Details
- Publication Date
- Nov 12, 2020
- Language
- English
- ISBN
- 9781716662904
- Category
- Education & Language
- Copyright
- All Rights Reserved - Standard Copyright License
- Contributors
- By (author): डॉ. सीमा शर्मा
Specifications
- Format
- EPUB