Gullu Ka Gaon

Gullu Ka Gaon

PorDr. Pradeep Shukla

Es posible que este libro digital no cumpla las normas de accesibilidad y no sea totalmente compatible con las tecnologías de asistencia.
आओ तुम्हे ले चलें, गुल्लू के गाँव घुसते ही मिलेगी, पीपल की छाँव दो ताल बड़े बड़े, एक है तलैय्या लो जी ये आ गई, गुल्लू की गईय्या सड़क से गाँव तक, बिछा है खडंजा कट गए पेंड़, हुआ टीला अब गंजा गाँव में बैलों की, बचीं दो जोड़ी किस्सों में मिलेगी अब लिल्ली घोड़ी सूख गये कुँए सब, चला गया पानी कुँए में मेढक की, बची बस कहानी गुल्लू के कई दोस्त, गए हैं कमाने छोड़ दी पढ़ाई क्यों, गुल्लू न जाने गुल्लू के गाँव में, बिजली के खम्भे गुल्लू के सपने हैं, गुल्लू से लम्बे पढ़ता है खुद गुल्लू, सबको पढ़ाता काका को अखबार, पढ़ कर सुनाता पहन लो जूते, नहीं चलो नंगे पाँव अभी बहुत बाक़ी है, गुल्लू का गाँव.

Detalles

Fecha de publicación
Jan 20, 2016
Idioma
Hindi
Categoría
Poesía
Copyright
Todos los derechos reservados - Licencia estándar de copyright
Contribuyentes
Por (autor o autora): Dr. Pradeep Shukla

Especificaciones

Formato
EPUB

Palabras clave

Calificaciones y comentarios